*नगर निकाय चुनाव-2026*
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*
डीडवाना-कुचामन, 7 सितम्बर।राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्थानीय निकाय चुनाव-2026 के तहत सोमवार को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में मकराना, नावां, परबतसर और खाटू खुर्द के लिए ईवीएम कमीशनिंग के कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बांगड़ कॉलेज पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी, सुरक्षित और त्रुटिहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, स्टोर रूम से आवश्यक सामग्री की प्राप्ति, ईवीएम की रवानगी प्रक्रिया सहित चुनाव कार्यों से जुड़ी विभिन्न व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सजगता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
इस उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार भी मौजूद रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को नगर निकाय मकराना,नावां,परबतसर और खाटू खुर्द की ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों की ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी होते ही तुरंत संबंधित निकायों के स्ट्रांग रूम में भेज दी जाएंगी। सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
इससे पूर्व मास्टर ट्रेनर द्वारा कमीशनिंग कार्य से जुड़े कार्मिकों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, तहसीलदार निर्वाचन पवन कुमार मिश्रा, मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।