डीडवाना नगर परिषद चुनाव: निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च
डीडवाना। नगर परिषद के 40 वार्डों में निकाय चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ कायम करना रहा।यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों और संवेदनशील मोहल्लों से होकर गुजरा। मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और गश्ती दल तैनात रहे मार्च के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पुलिस बल ने आम नागरिकों से संवाद करते हुए शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, प्रलोभन या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की उम्मीद जताई।