फरसगांव: फरसगांव थाना पुलिस परिवार ने आरक्षक लक्ष्मीकांत यादव का जन्मदिन मनाया
SP पंकज चंद्रा के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस स्टाफ के कर्मचारियों का जन्मदिन मनाने की पहल की जा रही है।इसी कड़ी में सोमवार रात करीब 8:30 बजे फरसगांव थाना में पदस्थ बस्तर फाइटर आरक्षक लक्ष्मीकांत यादव का जन्मदिन पूरे स्टाफ की मौजूदगी में केक काटकर मनाया गया।इस दौरान थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास सहित पुलिस स्टाफ ने आरक्षक को बधाई दी गई।