देसूरी: सादड़ी में चेक बाउंस मामले में 10 साल बाद आया फैसला, आरोपी को एक साल की जेल और ₹1.20 लाख का जुर्माना
Desuri, Pali | Apr 26, 2025 सादड़ी मे सिविल न्यायालय की न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमानी कच्छवाह ने एक पुराने चेक बाउंस मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जिस पर पुलिस प्रशासन ने शनिवार सुबह 11 बजे बताया की न्यायालय ने आरोपी दीपाराम माली को एक साल का साधारण कारावास और 1.20 लाख रुपए का प्रतिकर देने का आदेश दिया है। मामला वर्ष 2012-13 का है।