देसूरी: देसूरी में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई आयोजित, लू से बचाव, टीबी मुक्त गांव व मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर की गई चर्चा
Desuri, Pali | Apr 24, 2025 देसूरी में गुरूवार शाम 4.30 बजे ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश राठौड़ की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक मे सभी सेक्टर के चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, सीएचओ और डीईओ मौजूद रहे। बैठक में लू से बचाव पर विशेष जोर दिया गया। सभी चिकित्सा केंद्रों पर लू वार्ड स्थापित करने के निर्देश दिए गए।इन वार्डों में कूलर या एसी की व्यवस्था अनिवार्य की गई ।