देसूरी: सादड़ी पुलिस ने स्कॉर्पियो से बरामद किया 492 किलो डोडा पोस्त, तस्कर फरार
Desuri, Pali | Apr 20, 2025 सादड़ी पुलिस ने रविवार शाम 5 बजे ऑपरेशन भौकाल-2 के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सादड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 492 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 78 लाख रुपए आंकी गई है। सादड़ी सीआई हनवंतसिंह सोढा ने बताया कि यह कार्रवाई रविवार को की गई।