देसूरी: देसूरी में कुएं में मिला बुजुर्ग महिला का शव, मानसिक रूप से बीमार थीं, सुबह घर से निकलीं थीं
Desuri, Pali | Apr 25, 2025 देसूरी के अम्बा वा बेरा मे शुक्रवार दोपहर 4 बजे एक मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग फुलीबाई (65) का शव कृषि कुएं मे मिला।फुलीबाई अपनी बेटी के साथ देसूरी में रहती थीं।परिजनो के अनुसार,फुलीबाई सुबह के समय घर से निकल गई थीं। ग्रामीणो ने कुए में तैरता शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद देसूरी पुलिस हेड कॉन्स्टेबल रघुवीर और कांस्टेबल धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे।