देसूरी: देसूरी में दुकानदार पर हमले का विरोध, सिगरेट के पैसे मांगने पर बांट से सिर पर किया था वार, बाजार रहे बंद
Desuri, Pali | Apr 19, 2025 देसूरी में किराना व्यापारी पर हमले के मामले में बाजार बंद रखकर शनिवार शाम 4.30 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया। मामला मंगलवार का है। जब मोती किराना स्टोर के मालिक ताराराम देवासी ने उधार में सिगरेट देने से मना किया। इस पर आरोपी ने दुकान में रखे वजन के बाट से उनके सिर पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी फरार हो गया।