देसूरी: देसूरी में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अकरम कुरेशी को किया गिरफ्तार, 15 मामलों में आरोपी, 6 में जारी थे स्थायी वारंट
Desuri, Pali | Apr 23, 2025 देसूरी पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार शाम 4.30 बजे लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अकरम कुरेशी को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है। अकरम कुरेशी घाणेराव का रहने वाला है। उसके खिलाफ पाली और राजसमंद जिले के विभिन्न थानों में कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।विभिन्न न्यायालयो से उसके खिलाफ 6 स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी हे।