कोंडागांव: बरकई मार्ग पर पिकअप वाहन ने बाइक सवार ग्रामीणों को ठोका, हादसे में जीजा-साला घायल, जीजा की हालत नाजुक
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आज शाम बरकई मार्ग में एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार ग्रामीणों को बुरी तरह टक्कर मार दिया। इस हादसे में दो ग्रामीण घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है हादसे के बाद दोनों घायलों को फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 108 की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।