कोंडागांव: जिले में 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़, विकासनगर स्टेडियम से होगी दौड़ प्रारंभ
जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त 2024 को प्रातः 7ः30 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जायेगा। यह दौड़ विकासनगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर, कोर्ट चौक से नेशनल हाईवे, जय स्तम्भ चौक तथा बाजार पारा जाएगी एवं बाजार पारा से पुनः विकासनगर स्टेडियम में समाप्त होगी।