कोंडागांव: जुगानी पेट्रोल पंप के पास माजदा वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हुए कक्षा पहली के छात्र की उपचार के दौरान हुई मौत
NH30 जुगानी पेट्रोल पंप के पास सोमवार को माजदा वाहन से बाइक की टक्कर हो गई है।इस हादसे में बाइक सवार भण्डारसिवनी बुरकाभाटा निवासी आश्रम अधीक्षक सुखराम की मौत हो गई।और आश्रम की कक्षा पहली के छात्र शंकरपुर निवासी गौरव मंडावी और कक्षा चौथी के मीथेश सलाम घायल हो गए।गौरव को बेहतर उपचार के लिए रायपुर अस्प्ताल रिफर किया गया था लेकिन उसकी मंगलवार को मौत हो गई है।