कोंडागांव: केरावाही के डंडार डोबरी जंगल में एक ग्रामीण की आम के पेड़ में फांसी पर लटकी मिली लाश, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केरावाही के डंडार डोबरी जंगल में आज सुबह एक ग्रामीण की आम के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी लाश पाई गई है।कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक की पहचान धनसु राम नेताम पिता सोमारु राम नेताम उम्र 50 वर्ष निवासी पुजारीपारा केरावाही के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था तथा उनकी मानसिक स्थिति ठीक नही चल रही थी।