कोंडागांव: फरसगांव में करंट लगने से मजदूर की हुई थी मौत, शव दफन को लेकर परिवार में रोष व ग्रामीणों ने की कलेक्टर से जांच की मांग
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में तरईबेड़ा के एक युवक रामेश मरकाम की 6 अगस्त को भवन निर्माण कार्य के दौरान बिजली के करंट लगने से मौत हो गई थी। वहीं अब युवक के शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। आरोप है कि शव को फरसगांव से कोंडागांव लाकर ईसाई कब्रिस्तान में गुपचुप तरीके से दफन कर दिया गया है।वहीं परिजनों ने जांच की मांग की है।