कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 आरोपीयों को किया गिरफ्तार
पिछले दो दिनों में कोंडागांव पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 13 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए यशवंत कुलदीप और केवल राम नेताम को गिरफ्तार किया है उनके पास से क्रमशः 7 लीटर देसी महुआ शराब और अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है।