आबू रोड: आबूरोड के तहलेटी में पहली बार सजा गुजराती संस्कृति का मंच, प्रवासी मेले में उमड़ा समाज का उत्साह
आबूरोड में पहली बार गुजराती प्रवासी मेला का भव्य आयोजन किया गया। तलहटी में यूआईटी कार्यालय के पास स्थित एक निजी होटल में आयोजित इस मेले में गुजराती संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य और गरबा की शानदार झलक देखने को मिली। गुजरात सरकार के एनआरजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योगपति, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य लोग शामिल थे