गाज़ीपुर: टोडरपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामिया चंद्रभान समेत 2 गिरफ्तार, चंद्रभान घायल
गाज़ीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामिया वांछित बदमाश चंद्रभान उर्फ भुटकुन घायल हो गया, जबकि उसका साथी पवन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके से असलहे, कारतूस और मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं। इस बात की पुष्टि सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने की है।