गाज़ीपुर: कार खड़ी कर वीर अब्दुल हमीद सेतु से एक व्यक्ति ने गंगा में लगाई छलांग, नाविक ने बचाई उसकी जान
सदर कोतवाली के रजागंज चौकी के पास वीर अब्दुल हमीद सेतु से एक युवक ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चौकी इंचार्ज राजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाविक को सूचना दी। पुलिस के साथ पहुंचे नाविक ने मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचा ली। युवक की पहचान अतुल राय पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र राय के रूप में हुई है