चरपोखरी: गोवर्धन पूजा के मौके पर चरपोखरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
रात 8 बजे के करीब बलिहारी गांव में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव, मुखिया लाल मुक्ति पासवान, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, पंचायत समिति सदस्य अभिषेक यादव और पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद भोजपुरी नाटक का मंचन हुआ, जिसमें कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देखकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।