फिरोज़ाबाद: रामगढ थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को लक्ष्य फार्म हाउस के सामने कच्चे रास्ते पर बंद मकान के गेट से दबोचा
थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा बुधवार शाम सवा पांच बजे करीबन मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आशीष को लक्ष्य फार्म हाऊस के सामने कच्चे रास्ते पर बन्द मकान का गेट थाना रामगढ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 पैकेट, पव्वा (विन्डिज मजेदार) देशी शराब बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामगढ़ पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।