फिरोज़ाबाद: कबीर नगर में चूड़ी जुडाई करते समय डिब्बी में मिट्टी का तेल डालने पर लगी आग, चार लोग झुलसे
थाना उत्तर क्षेत्र कबीर नगर में चूड़ी जुडाई करते समय डिब्बी में मिटटी का तेल डालते समय आग लग गई। इस दौरान वहां जुडाई कर रहे 22 वर्षीय प्रीती पुत्री अमर सिंह, 16 वर्षीय ललिता पुत्री अमर सिंह, 18 वर्षीय प्रकाश पुत्र अमर सिंह, छह वर्षीय हिमांशु पुत्र नीरज झुलस गये। जिन्हें आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।