फिरोज़ाबाद: रामगढ़ पुलिस ने नकली टाटा साल्ट की 125 बोरियां बरामद की, कॉपीराइट एक्ट में दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रामगढ़ पुलिस ने नकली उत्पादों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग दुकानों से बुधवार शाम पांच बजे करीबन 125 बोरियां नकली टाटा साल्ट बरामद की हैं। यह कार्रवाई टाटा साल्ट कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि रिशू मिश्रा द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई। शिकायत में कहा गया था कि कुछ दुकानदार टाटा साल्ट के नाम पर नकली नमक बेच रहे हैं, जिससे ग्राहकों को धोखा दिया