फिरोज़ाबाद: हिमायूपुर इलाके में बीजेपी पार्षद की बेटी की सीढ़ियों से गिरकर हुई मौत, शव वाहन न मिलने पर परिजन टिर्री से शव ले गए
फ़िरोज़ाबाद शहर के हिमायूपुर इलाके मे बुधवार की दोपहर वार्ड नं 37 के पार्षद धर्मपाल सिंह की 11 साल की ख़ुशी नामक पुत्री सीढ़ियों से अचानक गिर गयी। जिसको आनन फानन मे सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहाँ चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। काफ़ी देर तक शव वाहन नहीं मिला तो परिजनो को शव को टिर्री मे जाना पड़ा है। वही घटना से परिवार मे मतम पसर गया है।