फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने बरकतपुर रोड पर रेलवे पुल के पास 93 ग्राम चरस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग बुधवार शाम पांच बजे करीबन अभियुक्त आशिफ उर्फ पिंचर पुत्र गफूर निवासी मौहम्मदी मस्जिद, गली नं0-03 साठ फुटा थाना रामगढ को बरकतपुर रोड़ से रेलवे पुल के पास से 93 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना रसूलपुर परएनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।