फिरोजाबाद के पूर्व ASP रहे डॉ. ईरज राजा का बलिया में पहला बड़ा एक्शन! CM योगी के बयान पर बोले - हम चौराहे से पहले ही बदमाशों का इलाज कर देंगे, हम एक्सपर्ट हैं
बलिया - जिले के नए कप्तान डॉ. ईरज राजा ने आते ही बदमाशों को कड़ा संदेश दे दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार बलिया में हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने CM योगी के "अगले चौराहे पर इलाज" वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा - "हम चौराहे से पहले ही इलाज कर देंगे, बदमाशों का इलाज करने में हम एक्सपर्ट हैं!"
आपको बता दें, डॉ. ईरज राजा 2017 बैच के IPS हैं और फिरोजाबाद से उनका गहरा नाता है। IPS बनने के बाद लखनऊ के बाद उनकी पहली तैनाती फिरोजाबाद में ASP के तौर पर हुई थी। इसके बाद मेरठ, गाजियाबाद, जालौन और गाजीपुर में तैनात रहे और अब बलिया के SP बने हैं। MBBS डॉक्टर से IPS बने ईरज राजा 150 से ज्यादा एनकाउंटर के लिए जाने जाते हैं।
बलिया में उन्होंने कहा - बदमाशों को चिन्हित कर रहे हैं, जनता सहयोग करे, हम बलिया को सुरक्षित बनाएंगे।
@firozabadpolice @balliapolice @dmfirozabad
#FirozabadKaASP #DrIrajRaja #BalliaSP #FirozabadNews #BalliaNews #FormerASPFirozabad #EncounterSpecialist #CMYogi #UPPolice #DDMNews #IrajRajaIPS #BalliaPolice
Firozabad, Firozabad | Oct 16, 2026