फिरोजाबाद तहसील सभागार सदर में माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सदर सुदर्शन कुमार ने की।
बता दें कि जन आधार कल्याण समिति के सचिव प्रवीण कुमार शर्मा द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में यह बैठक बुलाई गई थी।
बैठक में बताया गया कि नवरात्रि पर्व इस वर्ष 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक मनाया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में माँ दुर्गा की प्रतिमाएँ स्थापित की जाती हैं।
इस अवसर पर SDM सदर सुदर्शन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मा0 उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए विसर्जन केवल जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित कुंडों और स्थलों पर ही शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाए।
बैठक में पुलिस विभाग, खंड विकास अधिकारी, विद्युत विभाग और यमुना निगरानी समिति के पदाधिकारी और वॉलिंटियर मौजूद रहे। सभी को आपसी समन्वय बनाकर व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
फिरोजाबाद से DDM NEWS के लिए रिपोर्ट।
#Tags
#FirozabadNews #SDMSadar #SudarshanKumar #DurgaPuja2026 #DurgaVisarjan #Firozabad #DDMNews #UPNews
---