फिरोजाबाद: बेटियों ने संभाली जिले में प्रशासन की कमान, एक दिन की जिलाधिकारी, CDO सहित ADM बनीं छात्राएं
फिरोजाबाद कलेक्ट्रेट में आज नजारा कुछ अलग ही था। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत आज जिले की मेधावी छात्राओं को प्रशासन की सबसे बड़ी कुर्सी सौंपी गई।
जिलाधिकारी रमेश रंजन, एडीएम न्यायिक और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने अपनी कुर्सी खुद छात्राओं को सौंपी और एक दिन के लिए उन्हें DM, ADM न्यायिक और CDO बनाया।
कुर्सी संभालते ही एक दिन की DM और CDO एक्शन में आ गईं। जनता दर्शन में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। किसी की राजस्व की समस्या थी तो किसी की पेंशन की। छात्राओं ने पूरी गंभीरता से फाइलें देखीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।इस अनुभव के बाद छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ दिखा। छात्राओं ने कहा - पहले लगता था अधिकारी बनना मुश्किल है, लेकिन आज कुर्सी पर बैठकर लगा हम भी कर सकते हैं। अब मन लगाकर पढ़ेंगे और अधिकारी बनकर जनता की सेवा करेंगे।
एक दिन की DM बनीं "निधि" एक दिन की ADM न्यायिक बनीं "पायल यादव" और एक दिन की CDO बनीं "रोशनी" ने प्रशासनिक कार्य सीखने के इस मौके के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया।
#Firozabad #MissionShakti5 #DDMNews #FirozabadCollectorate #BetiBachaoBetiPadhao