फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड 100 शैय्या में डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, स्टाफ नर्स का वीडियो हुआ वायरल!
फिरोजाबाद के स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के महिला वार्ड 100 शैय्या अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में कथित तौर पर एक स्टाफ नर्स मरीज के तीमारदारों से पैसे लेती दिख रही है। आरोप है कि ये पैसे डिलीवरी के नाम पर मांगे जा रहे थे। वीडियो में लेन-देन की आवाज भी सुनाई दे रही है - "पाँच सौ... ग्यारह सौ... दो हजार दो।"
दावा किया जा रहा है कि कम रकम देने पर पैसे नहीं लिए गए, लेकिन रकम बढ़ाते ही ले लिए गए।
सरकारी अस्पताल में जहाँ इलाज मुफ्त होना चाहिए, वहाँ महिला वार्ड 100 शैय्या में प्रसव जैसे नाजुक समय पर अगर तीमारदारों से इस तरह की कथित मांग होती है तो गरीब परिवार कहाँ जाएगा? ये एक स्टाफ की करतूत है या कुछ और, इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
अब सवाल है - क्या इस वायरल वीडियो की जांच होगी? क्या जिम्मेदार स्टाफ पर कार्रवाई की जंजीर लटकेगी?
DDM NEWS इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता, लेकिन जनहित में कार्रवाई की मांग करता है।
#FirozabadMedicalCollege #MahilaWard100Shaiya #ViralVideo #DDMNews #firozabadiboy #Firozabad #hospital #Aspatal #MahilaSashaktikaran #SNM #follower #shears
Firozabad, Firozabad | Oct 16, 2026