बाह: जैतपुर में सर्पदंश से अधेड़ की हालत बिगड़ी, समय पर इलाज मिलने से बची जान
जैतपुर थाने के कमतरी मोड़ गांव निवासी 55 वर्षीय रमेश कुशवाह शुक्रवार सुबह अपने कमरे की सफाई कर रहे थे। इस दौरान एक सर्प ने उन्हें डस लिया। बताया गया कि खेतों से एक सांप कमरे में घुस आया था, जिसकी जानकारी रमेश को नहीं थी। सर्पदंश के बाद स्वजन पहले उन्हें बाह में झाड़-फूंक कराने वाले के पास ले गए, लेकिन वहां न मिलने पर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी)