बाह: पिनाहट में एंबुलेंस न मिलने के कारण एक घंटे तक तड़पते रहे दो गंभीर मरीज, परिजनों ने सीएचसी अधीक्षक से की शिकायत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में एक बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है। गुरुवार को हुये एक्सीडेंट व सर्पदंश के दो गंभीर मरीजों को एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिल सकी। परिजनों का आरोप है कि कॉल करने के बावजूद पिनाहट की चारों एंबुलेंस व्यस्त बताई जाती रहीं। एक घंटे में 50 से अधिक कॉल किए गए लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। शुक्रवार सुबह 11 बजे बात करने पर परि