बाह: उटसाना गांव में खेतों की ओर बढ़ रहे मगरमच्छ को वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा
पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के उटसाना गांव में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर खेतों की ओर बढ़ता देखा गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा राहुल जादौन के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा गया। बाद में उसे पिनाहट