बारां: शांति नगर आश्रय विहार कॉलोनी में अध्यापक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
Baran, Baran | Oct 25, 2025 बारां शहर के शांति नगर आश्रय विहार कॉलोनी में घर पर एक अध्यापक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल उधम सिंह सहरिया ने बताया कि दीपक मेघवाल 37 वर्ष पुत्र छीतर लाल मेघवाल ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।