बारां: भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन का मियाडा, थामली, तिसाया समेत कई गांवों में स्वागत किया गया
Baran, Baran | Oct 24, 2025 भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन शुक्रवार को विधायक राधेश्याम बेरवा पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, अजीत सिंह माथनी, जयेश गालव आदि नेताओं के साथ विभिन्न गांवों के दौरे पर पहुंच कर जन समर्थन मांग रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने कोटडी, मियाडा, सीमली, बड़ा, थामली, कोयला व तिसाया आदि ग्राम पंचायतों के विभिन्न गांवों में घर घर जन संपर्क किया।