बारां: जलोदा तेजाजी गांव में विवाहिता ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर दी जान, पीहर पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
Baran, Baran | Oct 24, 2025 मांगरोल थाना क्षेत्र के जलोदा तेजाजी गांव में एक विवाहिता ने ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि सोनल मेघवाल पत्नी आशीष ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।