बारां: सीएमएचओ डॉक्टर संजीव सक्सेना ने बारां जिले के सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण किया
Baran, Baran | Oct 24, 2025 सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने शुक्रवार को पीएचसी भंवरगढ़, पीएचसी पलायथा, पीएचसी बमोरीकलां, सीएचसी परानिया नाहरगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओपीडी, दवा काउंटर, जांच केंद्र, वार्डों में निरीक्षण किया। ओपीडी में मरीजों से सुविधाओं को लेकर चर्चा की। सफाई इंतजाम को लेकर भी अवलोकन किया।