बारां: अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए जनरल आब्जर्वर ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Baran, Baran | Oct 24, 2025 अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर सुभाश्री नंदा ने शुक्रवार को संवेदनशील सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान तैयारियों की समीक्षा करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान संपन्न कराने के दिशा-निर्देश दिए।