पटियाली: पटियाली पुलिस ने भैंस चोरी का खुलासा किया, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
पटियाली। थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में वांछित ईशपाल और फकीरा को मैनपुरी रोड स्थित औरंगाबाद तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से भैंस बेचकर मिले 58 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त मैक्स पिकअप, 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।