गिधौर: गिद्धौर से 65 वर्षीय महिला लापता, परिजनों में चिंता बढ़ी
Gidhaur, Jamui | Aug 13, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र से 65 वर्षीय महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान लिटो राम की पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने गुरुवार को पांच बजे बताया कि सरस्वती देवी बुधवार को अचानक घर से लापता हो गईं। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।