खानपुर: महिला की मांग में जबरन सिंदूर, वीडियो वायरल; खानपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को बेगूसराय के खोदावनपुर से पकड़ा
समस्तीपुर/खानपुर। सोशल मीडिया पर 29 अक्टूबर 2026 को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक द्वारा साड़ी पहने एक महिला की मांग में कथित तौर पर जबरन सिंदूर भरते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में घटनास्थल पर कई अन्य ग्रामीण भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।