Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
dineshgahelot19
गंगापुर सिटी से अजमेर आए युवक ने जाने क्या कहा! वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरस! #RajasthanNews #LatestNews #ajmer
Ajmer, Ajmer
| Aug 27, 2026
#rajasthannews
#latestnews
#ajmer
MORE NEWS
#भोपाल की रहने वाली ट्विशा आत्महत्या मामला, माता- पिता ने कहा-"बेटी की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की साजिश"— न्याय के लिए लड़ते माता-पिता का दर्द, भावुक होकर रो पड़ी मां! #bhopal #model #actor
Ajmer, Ajmer | Aug 27, 2026
ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त तस्करी का खुलासा, 4 तस्कर गिरफ्तार अजमेर। जिला स्पेशल टीम अजमेर और पुलिस थाना भिनाय की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 27.690 किलोग्राम डोडा-पोस्त, 99 ग्राम अफीम और 2.29 लाख रुपए से अधिक नकदी बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 6.57 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में 26 अगस्त को भिनाय क्षेत्र के सिंगावल पुलिया के पास नेशनल हाईवे-48 पर सवाई भोज ट्रेलर सर्विस की आड़ में डोडा-पोस्त की तस्करी की सूचना मिली थी। टीम ने सर्विस की आड़ में बैठे संदिग्धों से पूछताछ की। तलाशी के दौरान दो काले रंग के कट्टों में 23.560 किलोग्राम डोडा-पोस्त तथा एक प्लास्टिक की थैली में 99 ग्राम अफीम बरामद हुई। मौके से 2,22,600 रुपए नकद और एक महिंद्रा एसयूवी आरजे-19 यूसी-4910 भी जब्त की गई। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में भिनाय थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में हाईवे पर केबिन लगाकर डोडा-पोस्त खरीद-फरोख्त करने वाले एक आरोपी को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 4.130 किलोग्राम डोडा-पोस्त और 7,300 रुपए नकद बरामद हुए। पहली कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाथूलाल गुर्जर (25), छोटूलाल गुर्जर (22) और कालू गुर्जर (34) के रूप में हुई है। दूसरी कार्रवाई में शैतान रावत (45) को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चैन को लेकर जांच शुरू कर दी है। Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Aug 27, 2026
रक्षाबंधन पर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर ज्योतिषाचार्य ने दी जानकारी| MTTV
Ajmer, Ajmer | Aug 27, 2026
Goga Navmi coming soon Gogo maharaj #gogajimaharaj #gogaji #goganavmi #ajmer #ajmercity
Ajmer, Ajmer | Aug 27, 2026
साइबर ठगी के खिलाफ गोगेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार अजमेर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत अजमेर की गोगेल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर पोर्टल 1930 पर 9 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें कुल 4 लाख 73 हजार 691 रुपए की साइबर ठगी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने साइबर अपराध में इस्तेमाल हो रहे बैंक खाताधारकों की पहचान कर कार्रवाई की। गोगेल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों सेठाराम मीणा, रमेश सिंह रावत और मनीष मेघवाल को गिरफ्तार किया है। इनमें सेठाराम की उम्र 33 वर्ष, रमेश सिंह की 26 वर्ष और मनीष की 22 वर्ष बताई गई है। पुलिस के मुताबिक साइबर ठग भोले-भाले लोगों को रुपए का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद खाते और उसी नाम की सिम का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जाता था। ठग मोबाइल डाटा तक पहुंच बनाकर ओटीपी हासिल करते और खातों से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर लेते थे। ठगी की रकम खाते में आते ही उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। गोगेल थाना पुलिस ने मामले में बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना गोगेल की विशेष टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Aug 26, 2026
अजमेर में एरिया डोमिनेशन अभियान, 578 गिरफ्तार अजमेर। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए अजमेर पुलिस ने 24 से 26 अगस्त तक तीन दिवसीय ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में चलाए गए अभियान में 360 पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 578 लोगों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान 1242 पुलिसकर्मियों ने 1165 स्थानों पर सघन चेकिंग और दबिश दी। पुलिस ने टॉप-10 सक्रिय अपराधियों में से 6 को गिरफ्तार किया, जबकि 288 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट भी तामील करवाए गए। पुलिस के अनुसार आबकारी, जुआ, एनडीपीएस, आर्म्स और ईसी एक्ट के कुल 26 प्रकरण दर्ज कर 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा वांछित आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 58 हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों की चेकिंग के साथ 219 अन्य निरोधात्मक कार्रवाइयां की गईं। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। अजमेर पुलिस ने भविष्य में भी इस तरह के सघन अभियान जारी रखने की बात कही है। Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Aug 26, 2026
महंगाई चाहे कितनी भी बढ़ जाए, चाय नहीं छूटेगी! ☕😂 #tea #tealover #chai #chailover #ajmer
Ajmer, Ajmer | Aug 26, 2026
अजमेर में बंद मकान में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार अजमेर। कृष्णागंज थाना पुलिस ने बंद मकान में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त वाहन, दो गैस सिलेंडर और ताला तोड़ने के सरिए बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 5 जुलाई को वैशाली नगर स्थित छतरी योजना के एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। चोर मकान से वॉशिंग मशीन, टीवी, गैस चूल्हा, दो गैस सिलेंडर, करीब 500 ग्राम चांदी, 1 लाख 51 हजार 500 रुपए नकद, बर्तन, कपड़े और अन्य सामान ले गए थे। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास जानकारी जुटाने के साथ मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की। कार्रवाई के दौरान सुनील उर्फ सुन्या (22), सूरज उर्फ गुज्जा (27) और रमन उर्फ टांटिया (26) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और ताला तोड़ने के सरिए भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Aug 26, 2026