अजमेर में एरिया डोमिनेशन अभियान, 578 गिरफ्तार
अजमेर। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए अजमेर पुलिस ने 24 से 26 अगस्त तक तीन दिवसीय ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में चलाए गए अभियान में 360 पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 578 लोगों को गिरफ्तार किया।
अभियान के दौरान 1242 पुलिसकर्मियों ने 1165 स्थानों पर सघन चेकिंग और दबिश दी। पुलिस ने टॉप-10 सक्रिय अपराधियों में से 6 को गिरफ्तार किया, जबकि 288 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट भी तामील करवाए गए।
पुलिस के अनुसार आबकारी, जुआ, एनडीपीएस, आर्म्स और ईसी एक्ट के कुल 26 प्रकरण दर्ज कर 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा वांछित आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 58 हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों की चेकिंग के साथ 219 अन्य निरोधात्मक कार्रवाइयां की गईं।
पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। अजमेर पुलिस ने भविष्य में भी इस तरह के सघन अभियान जारी रखने की बात कही है।
Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Aug 26, 2026