माननीय राज्यपाल, बिहार के 6 नवंबर को प्रस्तावित बनियापुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रोशन कुमार ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग कर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
दोनों वरीय अधिकारियों ने हैलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
Saharsa, Bihar | Nov 5, 2026