🏡 ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा : 31 दिसंबर तक प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के शत-प्रतिशत लक्षित लाभुकों की स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश
अरवल, 28 नवंबर 2026। जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने प्रमुख निर्देश दिए—
✅ प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण: वित्तीय वर्ष 2026–27 के शत-प्रतिशत लक्षित लाभुकों की स्वीकृति 31 दिसंबर तक सुनिश्चित करें। पूर्व से स्वीकृत अपूर्ण आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराएँ तथा लाभुकों को किस्तों का समय पर भुगतान करें।
✅ मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास एवं मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना: लाभुकों से नियमित संपर्क कर निर्माण में आ रही बाधाओं का त्वरित समाधान करें और स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएँ।
✅ रोजगार सृजन: VB-GRAM-G योजना के तहत पंचायतों में अधिक कार्य दिवस सृजित करते हुए अधिकाधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।
✅ निर्माण कार्य: आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण में तेजी लाने, नियमित स्थल निरीक्षण करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने का निर्देश दिया।
#जिला_प्रशासन_अरवल #ग्रामीण_विकास #प्रधानमंत्री_आवास_योजना #Arwal #Bihar
Arwal, Bihar | Nov 28, 2026