कल्याणी नदी के तेज बहाव से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, जर्जर मकान में रहने को मजबूर परिवार
बांगरमऊ। ब्लॉक क्षेत्र के नतीरपुर गांव के मजरा कैथापुरवा में कल्याणी नदी के तेज बहाव के चलते सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। गांव के आसपास भी पानी का जलभराव होने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव और फसल बर्बादी की जानकारी के बावजूद अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जायजा लेने नहीं पहुंचा।
सोमवार शाम 6 बजे भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय निषाद छतरापुर, अलोलापुर,मोहनपुरवा,नदीपुरवा,खारपुरवा,पंचुपुरवा गांव पहुंचे और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीण रामदयाल, पप्पू निषाद, मुकेश और डोरीलाल समेत अन्य लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। इसके बाद विजय निषाद ने हल्का लेखपाल परवीन पटेल को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और जलभराव व फसल नुकसान का जायजा लिया। �