*सभी कुंवारो का शादी का वादा ~ सरपंच प्रत्याशी*
विकास भी करवाऊंगी और कुंवारों की शादी भी! सरपंच प्रत्याशी के दो वादों ने खींचा ध्यान
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है वायरल वीडियो की मेरे द्वारा पुष्टि नहीं की जाती
गांव में मुफ्त परिवहन सुविधा से लेकर 120-130 कुंवारे लड़कों की शादी करवाने तक की बात, महिला प्रत्याशी के चुनावी वादे चर्चा में।
राजस्थान में पंचायत चुनावों के बीच गांवों में सरपंच पद के प्रत्याशियों के वादे भी चर्चा का विषय बन रहे हैं। इसी बीच एक महिला सरपंच प्रत्याशी ने गांव के विकास के साथ-साथ कुंवारे लड़कों की शादी करवाने की योजना का वादा करके लोगों का ध्यान खींचा है।
प्रत्याशी के मुताबिक, अगर वह सरपंच बनती हैं तो गांव के विकास के लिए दो प्रमुख योजनाओं पर काम करेंगी। इनमें पहली योजना गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाने से जुड़ी है, जबकि दूसरी योजना गांव के कुंवारे लड़कों की शादी करवाने को लेकर है।
बस स्टैंड