बांगरमऊ में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दूध डेयरी संचालक के बेटे की मौत, दूसरा गंभीर
कल्याणी नदी के सामने माढापुर मार्ग पर हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
बांगरमऊ, उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के माढापुर मार्ग पर कल्याणी नदी के सामने सोमवार देर शाम करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दूध डेयरी संचालक के 32 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। वहीं, घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुर्तिमान उर्फ चुन्नी (32) पुत्र जगत नारायण, निवासी शिवदुलार पुरवा, मिश्रखेड़ा, थाना बांगरमऊ, दूध लेकर बांगरमऊ स्थित डेयरी पर आ रहे थे। इसी दौरान कल्याणी नदी के सामने भिखारीपुर कस्बा निवासी विशाल (18) पुत्र संतोष कुमार की बाइक से उनकी आमने-सामन�