कुलपहाड़: महोबा पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया
साइबर जागरूकता माह अक्टूबर और मिशन शक्ति फेज-06 के तहत महोबा पुलिस ने गुरुवार को ग्राम कनकुआं स्थित राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज और अजनर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।