अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ननौर पंचायत में शनिवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर यह अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध रूप से निर्मित चार मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।