बागपत में ट्रैक्टर हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग से मची अफरा-तफरी!
सुल्तानपुर हटाना गांव, बड़ौत (बागपत)
बागपत में ट्रैक्टर हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और धारदार हथियारों से हमला हुआ। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई।
➡️ गली में खड़े ट्रैक्टर को हटाने को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद।
➡️ देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग तक पहुंचा मामला।
➡️ दोनों पक्षों की झड़प में तीन महिलाओं समेत कुल 7 लोग घायल।
➡️ एक व्यक्ति को लगी गोली, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर।
➡️ घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, गांव में पुलिस बल तैनात।
➡️ पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, मामले की जांच जारी।
मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, गांव में तनाव का माहौल!
#Baghpat #Baraut #SultanpurHattana #BaghpatNews #UPPolice #CrimeNews #UttarPradesh
Baghpat, Bagpat | Oct 31, 2026