BAGHPAT DESK: बागपत के बड़ौत में ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। सुल्तानपुर हटाना गांव में शनिवार दोपहर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। संघर्ष में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति को गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में फोर्स तैनात कर दी है। वहीं, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।